Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा 13 एवं 14 जून को जनपद सोनभद्र के दौरे पर रहेंगे।

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री एवं जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा 13 एवं 14 जून 2026 को जनपद सोनभद्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, जनचौपाल, स्वास्थ्य मेला, स्वच्छता अभियान तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। प्रभारी मंत्री दिनांक 13 जून को वाराणसी से प्रस्थान कर ग्राम पंचायत बहुअरा स्थित अमृत सरोवर तालाब के निकट रामलीला मंच मैदान में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इसके उपरांत वे सर्किट हाउस, लोढ़ी में रात्रि विश्राम करेंगे। दिनांक 14 जून को प्रभारी मंत्री चांडी माता मंदिर, सहिजन खुर्द में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता करेंगे तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश देंगे। इसके पश्चात वे पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे तथा सर्किट हाउस लोढ़ी में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री राबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर सभागार में आयोजित जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त चतरा ब्लॉक परिसर सभागार में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित करेंगे। सायंकाल वे नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज क्षेत्र में आयोजित विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लेकर आमजन से संवाद करेंगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |