सोनभद्र। समीक्षा के दौरान ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, रिसोर्स रिकवरी सेंटर (RRC) के प्रभावी संचालन, ओन सोर्स रेवेन्यू (OSR) में वृद्धि, स्वच्छता संबंधी गतिविधियों तथा अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसके उपरांत ग्राम पंचायत बहुअरा में स्थित पंचायत भवन, रिसोर्स रिकवरी सेंटर (RRC) एवं वर्मी कम्पोस्ट केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों के संचालन, रख-रखाव तथा ओएसआर बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का अवलोकन किया गया। साथ ही व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों से संवाद कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं उपयोगिता की जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत में बनाई गई सोन वर्मी खाद को भी सर को भेंट की गई जिसकी सर द्वारा तारीफ की गई l
इसके पश्चात विकास खंड चोपन की ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा ग्राम पंचायतों में स्वच्छता एवं संसाधन प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु निर्देशित किया गया l
