Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: 12 वर्ष पूर्ण होने पर सपाइयों ने नमक और रोटी खाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार भले ही विकास और उपलब्धियों के दावे कर रही हो, लेकिन आम आदमी आज भी महंगाई की मार झेलने को मजबूर है।
सोनभद्र। केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सोनभद्र में समाजवादी पार्टी ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। नगर मुख्यालय के स्वर्ण जयंती चौक पर सपाइयों ने नमक और रोटी खाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने बढ़ती महंगाई, रसोई गैस के दाम और आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को मुद्दा बनाते हुए केंद्र सरकार को घेरा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा नेता प्रमोद यादव ने सरकार की उपलब्धियों पर सवाल उठाते हुए जमकर निशाना साधा।राबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर आए। हाथों में तख्तियां और सरकार विरोधी नारों के बीच सपाइयों ने नमक और रोटी खाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार भले ही विकास और उपलब्धियों के दावे कर रही हो, लेकिन आम आदमी आज भी महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा नेता प्रमोद यादव ने कहा कि बीते वर्षों में रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की मूल समस्याओं से ध्यान हटाकर केवल उपलब्धियों का प्रचार कर रही है।सपाइयों ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और घरेलू खर्चों के बढ़ते बोझ ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। इसी के विरोध में उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से नमक-रोटी खाकर जनता की पीड़ा को सामने रखने का प्रयास किया। स्वर्ण जयंती चौक पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माने जा रहे इस प्रदर्शन ने एक बार फिर महंगाई और जनसरोकारों के मुद्दे को चर्चा के केंद्र में ला दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |