सोनभद्र। विकासखंड राबर्ट्सगंज परिसर एवं सभागार में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व को समर्पित "12 साल बेमिसाल समेकित जन कल्याण एवं जन जागरण अभियान" का भव्य आगाज हुआ। 14 जून से 16 जून तक चलने वाले इस त्रिदिवसीय विशाल 'जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला' का गरिमामयी उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री व सोनभद्र के जिला प्रभारी मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं जिला प्रभारी अनिल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में घोरावल विधानसभा के माननीय विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या, राबर्ट्सगंज (सदर) के विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा, अजीत चौबे एवं डॉ. धर्मवीर तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल और सफल संचालन सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत द्वारा किया गया। प्रदर्शनी और स्वास्थ्य स्टॉलों का निरीक्षण
उद्घाटन सत्र के पश्चात मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विशिष्ट विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों ने ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विकास विभागों द्वारा लगाए गए सभी कल्याणकारी स्टॉलों और प्रदर्शनियों का बारीकी से निरीक्षण किया। मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले हर जरूरतमंद नागरिक को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिलना चाहिए।
पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ: साइकिल और मोबाइल वितरण सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के तहत मंच से मुख्य अतिथि और अन्य जनप्रतिनिधियों के कर-कमलों द्वारा: अनुसूचित जनजाति (ST) की छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मुफ्त साइकिल का वितरण किया गया। स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को डिजिटल रूप से और मजबूत करने के लिए आंगनबाड़ी व आशा बहुओं को स्मार्टफोन (मोबाइल) वितरित किए गए।
विकास और सेवा को समर्पित हैं यह 12 वर्ष: वक्ता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा और स्थानीय विधायकों ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह तीन दिवसीय शिविर अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ और सरकारी योजनाओं से संतृप्त करने का एक बड़ा माध्यम बनेगा।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, मुख्य सेविकाएं और भारी संख्या में ग्रामीण व लाभार्थी उपस्थित रहे।मुख्य रूप में जिला मंत्री प्रमिला जायसवाल, क्षत्रिय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, नरसिंह पटेल, अंकुर सिंह मनीष पटेल , रामबली मौर्य, राहुल पटेल मौजूद रहे।
