Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार


चुनार/मिर्जापुर। स्थानीय थाना पर एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनीध्पीड़िता के साथ छेड़खानी के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में सम्बन्धित अभियुक्त के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए बुधवार को उप निरीक्षक कुमार संतोष चैकी प्रभारी अदलपुरा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त प्रीतम कुमार उर्फ साजन पुत्र धनई राम निवासी ग्राम कुशहा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |