Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सिंहपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत


सिंहपुर/अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसंतपुर मजरे लौली गांव में बुधवार को एक बाग में आम के पेड़ से लटक रहे युवक के शव के मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।  बसंतपुर मजरे लौली निवासी श्री राम ने बताया कि उनका बेटा हंसराज 35 वर्ष लखनऊ में रहकर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।  मंगलवार की शाम को वह घर आया था। लेकिन लगभग 10  बजे रात्रि में वह लखनऊ वापस जाने की बात कह कर घर से निकला था। लेकिन सुबह गांव के लोगों द्वारा सूचना मिली कि घर से 500 मीटर दूर अपनी ही बाग में आम के पेड़ से उसका शव लटक रहा है। इस घटना से दुखी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |