संग्रामपुर: 13 उपस्वास्थ्य केन्द्रो पर हुआ टीकाकरण
June 03, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। नियमित टीकाकरण प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहंत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर क्षेत्र के 13 उप स्वास्थ्य केन्द्र पर 0 से लेकर 5 वर्ष के बच्चों को गर्भवती महिलाओं को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। टीकाकरण से खसरा, पोलियो, टिटनेस और हेपेटाइटिस बी जैसी दर्जनों से अधिक गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए मुफ्त टीके लगाए गए। क्षेत्र के मधुपुर खदरी , कंसापुर,गंगापुर, पुन्नपुर, नेवादा कनू, सरैया कनू , कनू संग्रामपुर ,गोरखापुर ,भैरों पुर ,सोनारीकनू, भवसिंहपुर , पतापुर ,कसारा ,जरौटा , धौरहरा , भावलपुर आदि गांव के लोगों ने अपने नजदीकी उप स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर टीका लगवाए। सीएचसी संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण के तहत बड़गांव छोड़ सभी 13 उपकेंद्र पर टीकाकरण कैम्प लगाया गया जिसमें गर्भवती महिला नवजात शिशु से लेकर 05 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया गया।इस कार्यक्रम की बीसीपीएम तीर्थराज यादव व सभी एएनएम व आशा बहुओं के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्री का सहयोग रहा।
