Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः महानगर में फर्जी आईपीएस गिरफ्तार,पकड़ा गया! महानगर में बन-मक्खन खाया, पैसे नहीं दे रहा था,दुकानदार ने पुलिस बुलाई तो बोला- मुझे सैल्यूट करो


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के महानगर थाना क्षेत्र गोल चैराहा इलाके में सोमवार रात एक फर्जी आईपीएस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं महानगर थाना क्षेत्र में एक दुकान में लाल कार रुकी, उसमें से चार लोग रुके, सफेद टीशर्ट और चश्मा लगाए व्यक्ति मिथिलेश शुक्ला ने 40 रुपए का बन-मक्खन खाया, इसके बाद पैसे देने की बारी आई तो दुकानदार से नाम पूछा, दुकानदार के नाम ना बताने पर बोला कि दुकान तुम्हारी है, दुकानदार ने बताया कि उसके एक रिश्तेदार की है। इसके बाद बिना पैसे दिए वहां से फोरव्हीलर में सवार होकर जाने लगा,तभी तक 112 पुलिस आ गई,पुलिसकर्मियों के पूछने पर बोला मैं नोएडा से आईपीएस अफसर हूं मुझे सैल्यूट करो मैं अफसर हूं। हालांकि, वह ऐसा कहता रहा लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं महानगर इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी मड़ियांव थाना क्षेत्र के भरतनगर में रहता है। नोएडा में पोस्टेड आईपीएस बता रहा था,उस पर मुकदमा दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने कबूला कि वह आईपीएस नहीं है। वह नोएडा में रहता है। वहां सैमसंग कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर काम कर रहा है, मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |