संग्रामपुर: प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
June 21, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। बडौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर-सेटी) गौरीगंज में 38 दिवसीय अस्सिटेंट बुककीपर (कम्प्यूटर टैली ) प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ ।इस अवसर पर निदेशक पूजा लाल ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणदृपत्र वितरित कर उन्हें कम्प्यूटर कार्य से संबंधित शॉप खोलने हेतु हेतु मार्गदर्शन दिया । आरदृसेटी फैकल्टी प्रकाश जायसवाल ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया कि सभी लोग अपना स्वरोजगार प्रारंभ करेंगे ।इस अवसर पर महिमा सिंह,अनुराग पाण्डेय,हेमंत कुमार,दिनेश कुमार सिंह,महेश कुमार, राहुल आदि लोग मौजूद रहे ।
