Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: जरौटा में किसानों का चल रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण


संग्रामपुर/अमेठी। भारत सरकार द्वारा खाद्य तेलों के आयात पर निर्भरता कम करने और किसानो की आय बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय खाद्य तेल- तिलहन मिशन (एन एम ईओ- ओएस) चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत विभिन्न कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करके कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए जानकारी दी जा रही है। इसी कार्यक्रम को लेकर कृषि विभाग अमेठी के तहत कृषि अधिकारी संग्रामपुर चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की  देखरेख में विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा जरौटा मे दो दिवसीय किसान कार्यशाला चलाई जा रही है यह कार्यशाला 21 व 22 जून तक चलेगी ।कार्यक्रम को लेकर कृषि अधिकारी संग्रामपुर चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की उपस्थिति में मुख्य अतिथि वर्तमान प्रशासक जरौटा मंसाराम मिश्रा के हाथों दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण में सरसों मूंगफली सोयाबीन तेल और सूरजमुखी उन्नत वैज्ञानिक खेती के गुण सिखाया गया। कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को तिलहन की नई और अधिक उपज देने वाली किस्मों की नवीनतम तकनीकी  सिखाया। फसलों में लगने वाले कीड़ों और बीमारियों जैसे फॉल आर्मी वर्म की पहचान और जैविक नियंत्रण की जानकारी दी। मिट्टी के सेहत सुधरने और संतुलित और  उर्वरक  के उपयोग पर जोर दिया फसल कटाई और उससे तेल निकालने की उन्नत तौर-तरीकों को कार्यशाला के तहत बताएंगे। पहले दिन की कार्यशाला में सालिकराम चैरसिया, जोखू प्रसाद हौसिला प्रसाद, ननकू रामप्रकाश उमा राम मिश्र जयशंकर कृपा शंकर रामचंद्र ओमप्रकाश वर्मा राम आधार यादव रमाशंकर दुखी चैरसिया अतुल पांडे कैलाश मिश्रा सहित कई लोगों ने कार्यशाला में शामिल होकर नवीनतम कृषि तकनीकी का प्रशिक्षण लिया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |