Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः योगा से शुरू हुआ स्वास्थ्य मेला


संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को लगने वाला स्वास्थ्य मेले की शुरुआत आज सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर योगा करके शुरू किया गया।मेले में तैनात चिकित्सक व पैरामेडिकल टीम ने सबसे पहले योगासन किया उसके बाद चना गुड़ का सेवन करके ताजा ठंडा पानी पी कर मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेले में आये मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करना शुरू किया चण्डेरिया में डॉक्टर आरिफ इकबाल तो विशेषरगंज में डॉक्टर उमेश के अगुवाई में योगासन किया गया। डॉ आरिफ ने बताया कि अमेठी सीएमओ के निर्देशन में व सीएचसी प्रभारी डॉ संतोष सिंह के पर्यवेक्षण में प्रत्येक रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है इन्हीं के निर्देश पर आज 12 वें विश्व योगा दिवस पर मेले में लगी स्वास्थ्य टीम ने सबसे पहले योगासन किया उसके बाद जलपान हुआ तत्पश्चात मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ रमेश सिंह ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर व डॉ सौरभ सिंह की देखरेख में स्वास्थ्य मेले की शुरुआत होने से पहले योगासन किया गया। इस कार्यक्रम में मेले में तैनात पैरामेडिकल टीम ने योगासन किया। चण्डेरिया में 55 मरीजों का इलाज हुआ इनमें 05 गर्भवती महिला भी शामिल हैं सभी मरीजों का लैब के तहत जांच करके उन्हे  दवा दी गई और योग अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी गई। विशेषकर गंज में 65 मरीजों का उपचार स्वास्थ्य मेले के तहत किया गया।सभीको योगासन से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभ भी बताया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |