Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: फुटपाथ पर नगर निगम द्वारा पक्के निर्माण को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, किया सड़क जाम


आलमबाग। नगर निगम जोन 8 आशियाना इलाके के सेक्टर एच बुद्धा पार्क के बाहरी हिस्से के फुटपाथ पर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर रविवार सुबह सेक्टर एच स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने नगर निगम द्वारा विरोध प्रकट करते हुए नगर आयुक्त को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिए जिससे आम राहगीरों के लिए आवागमन बंद हो गया ।नगर निगम के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन में सीनियर सिटीजन,घर की महिलाएं और बड़े संख्या में युवा शामिल रहे। यह विरोध प्रदर्शन संदीप वर्मा के नेतृत्व में चला। इस दौरान चक्का जाम किए प्रदर्शनकारियों ने महापौर मुर्दाबाद और नगर निगम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।स्थानीय लोगों का आरोप रहा कि आसपास तीन बड़े अस्पताल और स्कूल है । नगर निगम अवैध रूप से 70 पक्के दुकानों का निर्माण फुटपाथ पर करा रहा है जबकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि फुटपाथ केवल पैदल चलने के लिए उपयोग किया जाएगा इसके बावजूद कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर नगर निगम के सक्षम मोटी कमिशनखोरी के लिए इस अवैध निर्माण को संरक्षित कर रहे है। जिससे इस मार्ग से निकलना भी दुर्भर हो जाएगा और स्थानीय लोगों को काफी कठिनाओं का सामना करना पड़ेगा। इस प्रदर्शन में शालू सरदार,रीनाअंजू सरबजीत,अवधेश,प्रदीप, अन्नू,शिव मोहन,सरोजनी व अखिलेश मिश्रा समेत दर्जनों स्थानीय निवासीगण प्रदर्शनरत रहे । प्रदर्शन के करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे नगर निगम जोन 8 के जोनल अधिकारी विकास सिंह ने प्रदर्शनरत पांच प्रतिनिधियों को वेंडिंग जोन अपर नगर आयुक्त से मुलाकात करा वार्ता कराने का आश्वासन दे लोगो शांत कराया और प्रदर्शन को समाप्त कराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |