लखनऊ: बंद मकान का ताला तोड़ चोरी
June 28, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के ओशो नगर में बेखौफ चोरों दस दिन से बंद पड़े एक मकान को निशाना बना घर का ताला तोड़ घर में घुस चोरी की घटना को अंजाम दे फरार हो गए। ओशो नगर निवासी रोहित भारती के अनुसार वह आवश्यक कार्य से सपरिवार बीते 17 जून को दस दिनों के लिए लखनऊ के बाहर गए हुए थे 27 जून को जब वापस अपने घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और घर में चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने स्थानीय थाने पर की है। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर चोरों का तलाश किया जा रहा है।
.jpg)