Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: राष्ट्रीय सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित हुए आरक्षी मोहित गुर्जर


शुकुलबाजार/अमेठी। क्षेत्राधिकारी कार्यालय मुसाफिरखाना में तैनात आरक्षी मोहित राजकुमार गुर्जर को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए रविवार को लखनऊ में आयोजित ‘संवेदना-2  राष्ट्रीय सामाजिक प्रभाव पुरस्कार समारोह’ में नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस (लंदन) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में टीम निफा उत्तर प्रदेश एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। आरक्षी मोहित गुर्जर ने अमेठी सहित विभिन्न जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने और युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। समारोह में राज्यमंत्री वैश्य नटवर गोयल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चैहान, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल तथा निफा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। सम्मान मिलने पर जिले के पुलिस अधिकारियों व सामाजिक संगठनों ने आरक्षी मोहित को बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |