Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: स्वीकृत पुल निर्माण कार्य शुरू न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश


संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा बनवीरपुर के पास मालती नदी पर बीते कई माह पहले पुल स्वीकृत हो गया था। लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। यह पुल टीकर माफी होते हुए अमटाही - शंकरगढ़ चैराहा के रास्ते अंतू प्रतापगढ़ को सीधा जोड़ने के लिए पुल स्वीकृत किया गया है । लेकिन आज 4 महीना हो गया अभी तक निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ। बनवीरपुर निवासी व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश वर्मा का कहना है की बीते 4 महीना पहले यह पुल स्वीकृत किया गया जो एक महत्वपूर्ण रास्ता बनेगा लेकिन स्वीकृत होने के बाद भी अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ उन्होंने बताया कि शंकरगढ़ चैराहे से लगभग 500 मी मार्ग पर खंडंजा बैठाया गया था वह भी उखाड़ दिया गया। बरसात का समय आ रहा है नदी तक जाना भी मुश्किल हो जाएगा। रामदेव साधु ने बताया की बहुत अच्छी सोच रखने वाले यह पुल स्वीकृत करके हमारे क्षेत्र के विकास को सोचा है लेकिन पुल का काम न  शुरू होने से मन में विश्वास नहीं होता की पुल बनेगा कि नहीं ,सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया की टीकरमाफी जाने के लिए यह रास्ता बहुत ही अच्छा बनता लेकिन स्वीकृत पुल का कार्य न होने से हम लोगों में आक्रोश है। रामनरेश वर्मा का कहना है पुल बन जाता तो हम लोगों का विकास होता टीकर माफी भादर भेंटुआ यहां तक की अमेठी जाने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण मार्ग है लेकिन पुल निर्माण कार्य शुरू न होने पर हम लोगों को चिंता हो रही है। राम आसरे वर्मा ने बताया कि लाखों की लागत से बनेगा यह पुल हम लोगों का विकास होगा आने जाने के लिए साधन बढ़ेंगे लेकिन लगता है यह सपना ही रहेगा। रामकृपाल यादव का कहना है की जाने के लिए खड़ंजा मार्ग भी खराब कर दिया गया पूरी तरह रास्ता खराब हो गया बरसात आने वाली है बहुत बड़ी समस्या हो सकती है सभी लोगों ने पुल कार्य निर्माण की जल्द शुरुआत कराने की मांग की

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |