Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: लखनऊ में बीकेटी मीडिया एसोसिएशन (बीएमए) की हुई मासिक बैठक! अधिकारियों की कार्यशैली पर पत्रकारों ने उठाए सवाल, बीकेटी मीडिया एसोसिएशन की बैठक में गरजे सदस्य


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब लखनऊ सीतापुर हाइवे रोड स्थित आद्या लॉन में बीकेटी मीडिया एसोसिएशन (बीएमए) की मासिक बैठक सोमवार को आद्या लॉन में आयोजित हुई।जिसमें क्षेत्र के पत्रकारों ने विभिन्न विभागों की कार्यशैली, जनसमस्याओं की अनदेखी और पत्रकारों के साथ अधिकारियों के रवैये पर तीखी नाराजगी जताई। वहीं यह बैठक वरिष्ठ पत्रकार नीरज सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खुलकर अपने विचार रखे और कई मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाने का संकेत दिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, अतिक्रमण और राजस्व संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग समाधान के बजाय खानापूर्ति में जुटे हैं। कई सदस्यों ने आरोप लगाया कि सूचना देने में टालमटोल और पत्रकारों के सवालों से बचने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, जिससे पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार पीयूष द्विवेदी, अशोक कुमार, सरोज कुमार, अमित गुप्ता, राज प्रताप सिंह, धीरज यादव, राज रावत, सुनील मौर्या, सुनील यादव, दिनेश सिंह, अंगद पाल, उमेश वर्मा, विशाल सिंह, सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य पत्रकारों ने स्पष्ट कहा कि यदि जनहित के मुद्दों की लगातार उपेक्षा होती रही और पत्रकारों के सम्मान व अधिकारों की अनदेखी की गई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा। बैठक में प्रशासनिक जवाबदेही तय करने और क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। वहीं संगठन अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। उनकी आवाज को नजरअंदाज करना जनहित की उपेक्षा के समान है। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि बीकेटी मीडिया एसोसिएशन क्षेत्र की समस्याओं और पत्रकार हितों के लिए मजबूती से संघर्ष जारी रखेगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |