Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: महिगवां पुलिस ने अपहृता किशोरी को बरामद कर आरोपी को हरियाणा राज्य से किया गिरफ्तार


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के उत्तरी जोन के महिगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मुकदमे में किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। महिगवां पुलिस ने नामजद अभियुक्त कलीम को हरियाणा राज्य के जनपद करनाल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त उत्तरी, अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी एवं सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष थाना महिगवां राधेश्याम मौर्या के निर्देशन में पुलिस टीम ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्य,मोबाइल लोकेशन एवं सुराग के आधार पर हरियाणा राज्य से आरोपी को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश लाया गया। वहीं महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने बताया कि पूछताछ के दौरान कलीम पुत्र शकील ने बताया कि वह एवं पीड़िता एक-दूसरे को जानते हैं तथा आपस में प्रेम करते हैं और विवाह करना चाहते थे। इसी उद्देश्य से वह दिनांक 04.06.2026 को पीड़िता को ग्राम गोधना, थाना महिगवां से अपने साथ लेकर हरियाणा चला गया था, जहाँ दोनों ग्राम कोहण्ड, थाना घरौंडा, जनपद करनाल में रह रहे थे, पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में अपहृता किशोरी को सकुशल बरामद किया और नामजद अभियुक्त कलीम को हरियाणा के जनपद करनाल से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |