- घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम रो पड़े
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2.15 बजे एक इमारत में आग लग गई। वहीं हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 महिलाएं और 11 पुरुष हैं, जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं। वहीं जिस बिल्डिंग में आग लगी वह लखनऊ के अलीगंज में है बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें थ्री-डी आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है। आग फैलने के बाद दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था,एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई, जबकि पांच लोग तारों के सहारे लटककर नीचे उतरे दिखाई दिए और आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन बेसमेंट में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके पर थीं,फायर कर्मियों ने बिल्डिंग की पीछे की दीवार को तोड़ा, जिससे शव निकाले गए। वहीं घटनास्थल पर मृतकों और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मौके पर मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इस मंजर को देखकर रो पड़े,उन्होंने कहा कि मैंने अपनी आंखों के सामने लाशें निकलती देखी हैं, सीएम योगी घटनास्थल पहुंचे और ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घरेलू से मुलाकात की।आग की घटना को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से लखनऊ आ रहे हैं। इस घटना ने लखनऊ जिले समेत पूरे प्रदेश व देश की आंखें नम कर दी। सभी नेताओं ने ट्विटर फेसबुक पर अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना पर दुख जताया है। वहीं घटनास्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, डॉ नीरज बोरा,डीजीपी उत्तर प्रदेश, गृह सचिव संजय प्रसाद,लखनऊ जिलाअधिकारी समेत तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
