Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: भाजपा काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत


जगदीशपुर/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चैरसिया के प्रथम आगमन पर आज जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र,रोड नंबर-4 पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया।स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्र से उनका अभिनंदन कर उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चैरसिया ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति से निरंतर संगठन का विस्तार कर राष्ट्रहित के संकल्पों को साकार कर रही है। स्वागत समारोह के उपरांत पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा  राजीव शुक्ला की फैक्ट्री परिसर में जलपान एवं आत्मीय संवाद का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहाँ संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पासी, चंद्रभान पासवान, राहुल चैरसिया, रोहित चैरसिया, प्रवीण चैरसिया, प्रशांत चैरसिया, संदीप चैरसिया, सुधाकर सिंह, प्रवेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, संगठनात्मक ऊर्जा एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प से ओत-प्रोत रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |