Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: व्यक्तिगत घर पर टीकाकरण होने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति


संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य भवन धौरहरा परिक्षेत्र पूरे तिवारी छाछा वनवीरपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने नियमित टीकाकरण अभियान के तहत हो रहे टीकाकरण की स्थान को लेकर आपत्ति जताई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के रमाकांत यादव के घर एक व्यक्तिगत स्थान पर बैठकर टीकाकरण किया जाता है। उन्होंने मांग की टीकाकरण एक सार्वजनिक कार्यक्रम है जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन-जन तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य किया जाता है लेकिन किसी व्यक्तिगत घर पर टीकाकरण होने पर  कई लोग वहां जाना नहीं चाहते जिसके कारण टीकाकरण कराने से वंचित हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे गांव में परिषदीय विद्यालय है वहां पर टीकाकरण कराया जाए जिससे सभी लोग जाकर कर टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ उठा सके। कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम अधिकारी संग्रामपुर द्वारा बताया गया पूर्व से ही रामकुमार यादव का घर प्लानिंग के तहत चिन्हित किया गया है वहां वर्षोसे टीका लगता चला आया है। लेकिन ग्रामीणों की आपत्ति को ध्यान में रखते हुए उच्च अधिकारियों से बात करके नई प्लानिंग में ग्रामीणों की इच्छा अनुसार सुनिश्चित स्थान चिन्हित किया जाएगा जिससे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत लोगों को लाभ मिल सके। इस केंद्र पर एएनएम  तिवारीपुर सब सेंटर धौरहरा का कहना है कि प्लानिंग के तहत जहां भी जगह सुनिश्चित होगी वहां हम बैठकर टीका लगाएंगे। जगह परिवर्तन की मांग करने वाले निवासी अमित तिवारी,आलोक तिवारी,आदि लोगों ने आपत्ति जताई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |