Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: भरत तिवारी एनकाउंटर केस! दुकानदारों ने निकाला कैंडल मार्च


सिंहपुर/अमेठी। बिहार के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर की गूंज जहां पूरे भारत में सुनाई दे रही हैं वहीं इसका विरोध प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के और वह भवानी चैराहे पर ग्रामीणों एवं दुकानदारों ने इस प्रकरण की घोर निंदा करते हुए कैंडल मार्च निकाला सिंहपुर क्षेत्र के अहोरवा भवानी चैराहे पर शुक्रवार को भोजपुरी के बहुचर्चित एनकाउंटर भरत तिवारी हत्याकांड में लोगों का भार विरोध देखने वाला इसकी गूंज अमेठी जनपद सुनाई दे जहां एक ओर दुकानदार और ग्रामीण भरत तिवारी अमर रहे बिहार प्रशासन मुर्दाबाद नारे लगाते हुए कैंडल मार्च निकाला और बिहार प्रशासन की निंदा करते हुए लोगों ने कहा जब तक भरत तिवारी को उनके परिवार को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक लोग बिहार प्रशासन को खुली चेतावनी देते रहेंगे। भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर कस्बे के व्यापारियों और दुकानदारों में आक्रोश देखने को मिला। इसी क्रम में दुकानदारों ने भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च मुख्य बाजार से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए शहर के प्रमुख चैराहे तक पहुंचा।कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि घटना की सच्चाई सामने आनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले में पारदर्शिता बरतने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में दुकानदार, व्यापारी और स्थानीय नागरिक शामिल रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहा। गौरतलब हो कि भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गाँव के 26 साल के युवक भरत भूषण तिवारी की 17 जून को कथित पुलिस एनकाउंटर के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |