तिलोई: अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
June 21, 2026
तिलोई/अमेठी। थाना फुरसतगंज पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान गुलजार (32 वर्ष) के रूप में हुई है,जो खटहा मजरे निगोहा, थाना फुरसतगंज अमेठी का निवासी है।पुलिस ने यह गिरफ्तारी वांछितों की तलाश, क्षेत्र की निगरानी औरतं संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं व वाहनों की चेकिंग के दौरान की है। तलाशी के दौरान आरोपी गुलजार के कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया।आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
