Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जामोः शिक्षा की नई क्रांति का हुआ आगाज! मटियारी के निज निवास में योग दिवस पर जैप्टिक एआई की लॉन्चिंग


जामो/अमेठी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मटियारी भवन, जूठीपुर में योग, स्वास्थ्य और शिक्षा को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अत्याधुनिक शैक्षणिक प्लेटफॉर्म जैप्टिक एआई की औपचारिक लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर जैप्टिक एआई के सीईओ इन्द्रजीत सिंह, मटियारी मानव कल्याण संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैप्टिक एआई के सीईओ इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि आज का युग कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और तकनीक का युग है। ऐसे समय में ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा और डिजिटल संसाधनों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प अमेठी के प्रत्येक बच्चे तक जैप्टिक एआई को पहुंचाना है ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और नई तकनीकों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध हो सके।उन्होंने कहा कि मटियारी मानव कल्याण संस्थान के सहयोग से शुरू की गई यह पहल केवल एक ऐप की लॉन्चिंग नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक व्यापक जनआंदोलन की शुरुआत है। इसके माध्यम से अमेठी के बच्चों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच मिलेगी और वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हो सकेंगे।मटियारी मानव कल्याण संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने कहा कि अमेठी का प्रत्येक बच्चा उनके लिए अपने परिवार का सदस्य है। उन्होंने कहा कि फादर्स डे के अवसर पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जैप्टिक एआई एक विशेष उपहार है। उनका मानना है कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा आधुनिक तकनीक के सहयोग से बच्चों के सपनों को नई उड़ान दी जा सकती है। इससे पूर्व आयोजित योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर योग एवं प्राणायाम किया। पूर्व जिलाध्यक्ष  रामप्रसाद मिश्र , गोविंद सिंह चैहान, संजय सिंह जी, पत्रकार विधान केसरी अशोक कुमार पांडे मंडल अध्यक्ष शाहगढ़ काशी प्रसा मिश्र, राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष जामो मनोज पासी जी सहित अन्य अतिथियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योग, शिक्षा और तकनीक के समन्वय को समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इस पहल की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |