Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस! उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने किया योगाभ्यास


अमेठी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, जनपद अमेठी के जिला कार्यालय (गौरीगंज रोड) पर जिला अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, व्यापारी एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नई दिल्ली से पधारे योग प्रशिक्षक अजय मिश्रा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया तथा योग करने के सही नियमों और उसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। योग अनेक शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों से बचाव में सहायक होने के साथ-साथ व्यक्ति की कार्यक्षमता, एकाग्रता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ाता है। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार और समाज के लोगों को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि “करें योग, रहें निरोग” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सुखी जीवन का मूल मंत्र है। इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अमेठी के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। सभी ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |