सिंहपुर: विद्युत विभाग की लापरवाही, ट्रांसफार्मर खराब
June 22, 2026
सिंहपुर/अमेठी। विद्युत वितरण खंड सेमरौता के निकटतम चंद कदम दूरी पर बदहाल विद्युत व्यवस्था की झलक साफ देखी जाती है सेमरौता क्षेत्र के लक्ष्मन देई में उबलते गर्मी और तपन से ग्रामीणों का बुरा हाल है चरमरा चुकी विद्युत व्यवस्था से प्रशासन और विद्युत विभाग कोई संज्ञान नहीं ले रहा है ग्रामीणों के कई बार शिकायती पत्र शासन प्रशासन उच्च अधिकारियों से लेकर विद्युत विभाग को सौपे गए नतीजा कुछ ना निकला इस बदहाल विद्युत व्यवस्था से कब कब जागेगा प्रशासन यह सवाल खड़े करता है एस्टीमेट के नाम पर बार-बार लोगों को बरगलाया जा रहा है । ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है सेमरौता पावर हाउस के जेई साहब का आलम यह है कि वह लोगों की समस्या सुनने के बजाय हरदम फील्ड पर उतरकर वसूली का संसाधन ढूंढते रहते हैं लोक समस्या लेकर जाते हैं और मुंह उठाए वापस चले आते हैं सवाल यह है कि लोगों की समस्या को लेकर कब चेतेगा प्रशासन।
