Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज


आलमबाग। आशियाना थाना क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी को अपनी प्रेमजाल में फंसा बहाने से अपनी झोपडी में साथ ले जाकर दुष्कर्म कर डाला।आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि रतनखंड झोपड़पट्टी में रहने वाला आरोपित युवक सहजमाल पुत्र सैमसुल ने उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपनी जाल में फंसा घर से भगा ले गया था, और अपने झोपडी में ले जाकर उनकी नाबालिक पुत्री से जबरन दुष्कर्म कर डाला। आशियाना इंस्पेक्टर के अनुसार किशोरी की मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपित का तलाश किया जा रहा हैं। आरोपित मूलरूप से आसाम का रहने वाला है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |