महापौर सुषमा खर्कवाल ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्षेत्र में सीवर, पानी और सफाई व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाने तथा डोर-टू-डोर कूड़ा उठान को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। चैपाल में अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव सहित नगर निगम और जलकल विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
