Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः संग्रामपुर में हुआ योगासन! ब्लॉक-शिक्षण व थाना परिसर में हुआ कार्यक्रम



संग्रामपुर/अमेठी। 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर आयोजित किया गया। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय संग्रामपुर में खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में शैलेंद्र सिंह कंसापुर ने विभिन्न प्रकार के योगासन कराया उन्होंने शांति और एकाग्रता के लिए प्रारम्भिक प्रार्थना हुई गर्दन, कंधे और घुटने  करने वाले सूक्ष्म व्यायाम किया गया। ताड़ासन वृक्षासन पादहस्तासन अर्ध चक्रासन त्रिकोणासन खड़े होकर किया गया। कार्यक्रम को लेकर श्री भीमसेन इंटर कॉलेज बड़ागांव की प्रधानाचार्या डॉ सरिता सिंह के नेतृत्व में शिक्षक शैलेंद्र सिंह द्वारा योगासन कराया गया उन्होंने भद्रासन शशांकासन, वक्रासन उष्ट्रासन बैठकर किया गया परिषदीय विद्यालय बेलखरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में योगासन किया गया योगासन शिक्षक द्वारा सेतुबंधासन, उत्तानपादासन,अर्धहलासन, पवनमुक्तासन पीठ  के बल लेटकर  किया गया। 


थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में थाना संग्रामपुर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न प्रकार के योगासन किए गए उन्होंने पेट के बल लेटकर मकरासन भुजंगासन शलभासन जैसे योगासन किया गया। कार्यक्रम को लेकर खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह ने बताया कि आज बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है जिसको लेकर स्वस्थ आयु के लिए योग छन रखी गई है उन्होंने बताया कि बढ़ती उम्र में शारीरिक संतुलन मानसिक शांति और सक्रिय बनाए रखने के लिए योग को जीवन में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम को लेकर श्री भीमसेन इंटर कॉलेज बड़ागांव की प्रधानाचार्य डॉ सरिता सिंह ने बताया  यह दिन केवल अभ्यास नहीं बल्कि मन और शरीर के बीच संतुलन आंतरिक शांति और तनाव मुक्त रहता है। थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने कहा  कि योगासन एक दिन नहीं शरीर स्वस्थ रखने लिए उम्र भर करना चाहिए। कार्यक्रम में एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार बीसीपीएम तीर्थराज यादव शैलेंद्र बहादुर सिंह सतीश चंद्र यादव डॉक्टर नीरज सिंह बृजेश यादव राजकुमार सिंह सहित सैकड़ो लोग शामिल होकर योगासन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |