Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जायस: गहरी नींद मे जिम्मेदार! पीएचसी की बदहाली बरकरार


जायस/अमेठी। अमेठी तिलोई विकास खंड क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहमऊ की अव्यवस्थाओं को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद भी हालात में कोई सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। अस्पताल परिसर में जलभराव, पेयजल संकट और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर पहले भी सवाल उठाए गए थे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हालांकि परिसर में भरा पानी तेज धूप के कारण सूख गया, लेकिन व्यवस्था की खामियां अब भी जस की तस बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी तो प्रकृति ने सुखा दिया, मगर जिम्मेदार अधिकारियों के कानों में अब तक जूं तक नहीं रेंगी है।ग्रामीणों का आरोप है कि मरीजों और तीमारदारों को अब भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। अब सवाल यह है कि शिकायत और खबर  प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी नींद से जागेंगे या फिर कुम्भकर्णी नींद मे सोते ही रहेगें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |