Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नाबालिक लड़कियों का बहला–फुसला कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला, आरोपी रेहान मियां ने वीडियो किया वायरल


गया जिले के बांकेबाजार में नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर अश्लील वीडयो बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेहान मियां नाम का शख्स कई हिंदू नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करता था। जब वीडियो एक नाबालिग लड़की के भाई तक पहुंचा तो उसने बांकेबाजार थाना में रेहान मियां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में पॉक्सो समेत कई धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी रेहान फरार चल रहा है।

आपको बता दें आरोपी रेहान मियां बांकेबाजार में मोमोज और मोबाइल फोन का दुकान चलाता था। दुकान पर आने वाली नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर वो अश्लील वीडियो बनाया करता था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है। कथित आरोपी की तस्वीरें देखकर उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है। लड़का 20-22 साल के आसपास है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

गया के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जो भी सबूत और वीडियो उसके फोन से मिले हैं उनकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लड़की नाबालिग है उसे बहला फुसलाकर यह घटना की गई है। इस मामले के सामने आने के बाद कथित आरोपी रेहान मियां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल रेहान मियां अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

वहीं इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में गुस्सा है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस मामले की भी तफ्तीश की जा रही है कि कहीं आरोपी दूसरी लड़कियों के साथ भी इस तरह के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल तो नहीं करता था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |