बीसलपुर। नगर की आवास विकास कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने दामाद पर रास्ता रोककर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी ममता देवी पत्नी बबलू ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 25 जून की शाम करीब सात बजे उनके दामाद अनमोल पुत्र गंगा प्रसाद निवासी मोहल्ला बख्तावरलाल ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की और ममता देवी व उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
.jpg)