Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः जानकीपुरम में खुला लर्निंग विंग्लेस प्ले स्कूल


लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार स्थित अभिषेक पुरम में रविवार को लर्निंग विंग्लेस प्ले स्कूल का भव्य उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। 

इस दौरान विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनके व्यक्तित्व निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला होती है। ऐसे विद्यालय, जहां बच्चों को खेल-खेल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और रचनात्मक वातावरण मिले, समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति का आधार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और ऐसे संस्थान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं।

उन्होंने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त केंद्र बनेगा।

विद्यालय की डायरेक्टर ऋतु अधिकारी ने कहा कि लर्निंग विंग्लेस प्ले स्कूल का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, आनंदमय और आधुनिक शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों की बौद्धिक, भावनात्मक, सामाजिक एवं रचनात्मक क्षमताओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. टी.आर. यादव ने कहा कि आज की शिक्षा केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं रह गई है। प्रारंभिक अवस्था में बच्चों की जिज्ञासा, कल्पनाशक्ति और नैतिक मूल्यों का विकास अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सतीश वर्मा, डॉ इंदु सुभाष, डॉ संदीप सिंह, डॉ अंकिता सिंह, दीप्ति रावत, अंकिता अवस्थी, शास्त्री प्रमोद यादव व अविनाश सिंह मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |