Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः जेष्ठ के अंतिम बड़े मंगलवार को चिलबिला हनुमान मंदिर पर भक्तों की उमड़ी भीड़


प्रतापगढ़। श्री हनुमान मंदिर चिलबिला तालाब पर जेष्ट माह के अन्तिम बड़े मंगलवार को हनुमान भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। सुबह से ही भक्तों ने पवन पुत्र हनुमान जी महाराज का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर को फूल मालाओं से भव्य सजावट की गई थी। हनुमान जी महाराज, राम दरबार, माता जी, भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया था। सुंदरकांड का पाठ होने के बाद प्रसाद वितरण भक्तों द्वारा किया गया।

मंदिर समिति के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने प्रभु श्री राम के अनंत भक्त श्री हनुमान जी महाराज का विधिवत पूजन अर्चन कर आरती उतारी। मंदिर में सुबह से ही भक्तों के द्वारा प्रसाद, शरबत का वितरण किया जा रहा था। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने प्रभु श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखें एवं विश्व का कल्याण करें। हम सब भक्तों को अपने चरण शरण में लगाए रखने की कृपा करें। इस अवसर पर विवेक कुमार उमरवैश्य, सोनू महाराज, शनि महाराज, रामगोपाल, देवी प्रसाद, सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, सूरज उमरवैश्य, अवधेश कुमार, आदर्श कुमार, देवानंद, संतोष कुमार, राकेश कुमार, छोटेलाल सोनी, अमन गुप्ता, विवेक कुमार, सुरेश माली, सनी गुप्ता, सचिन यादव आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |