Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः भैसाना में हुई भ्रष्टाचार की शिकायत, डीपीआरओ ने तलब किया रिकार्ड


प्रतापगढ़/बाबागंज। ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की शिकायत ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मामले की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी  तक पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। जिले से विकास कार्यो के  अभिलेख तलब कर लिए गए हैं।

बाबागंज विकासखंड की भैसाना ग्राम पंचायत निवासी प्रभाकर तिवारी पुत्र स्वर्गीय छोटे लाल तिवारी ने सीडीओ प्रतापगढ़ से शिकायत कर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और वित्तीय गड़बड़ियां की गई हैं। शिकायत में पंचायत सचिवों एवं ग्राम प्रधान की मिलीभगत से सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ ने जांच की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को सौंप दी। डीपीआरओ ने बिना समय गंवाए बाबागंज के एडीओ पंचायत केवला प्रसाद को निर्देश जारी कर संबंधित ग्राम पंचायत की डायरेक्टरी ऑफ वर्क, बिल-वाउचर, माप पुस्तिकाएं एवं अन्य पत्रावलियां तत्काल प्रस्तुत करने को कहा है।

जिला स्तर से आदेश प्राप्त होते ही एडीओ पंचायत ने भी सक्रियता दिखाते हुए पंचायत सचिव पूनम शुक्ला को तीन दिवस के भीतर सभी अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच कराई जा सके।

सूत्रों की मानें तो जिले से जांच संबंधी पत्र ब्लॉक मुख्यालय पहुंचते ही मामले में संलिप्त बताए जा रहे कर्मियों और जिम्मेदारों में बेचैनी बढ़ गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |