संग्रामपुर: ग्रामसभा प्रधान ने लगवाई सीमेंट बेंच
June 03, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। विकास अधिकारी संग्रामपुर क्षेत्र के वर्तमान प्रशासक ग्राम सभा संग्रामपुर इंद्रभान सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने ग्राम पंचायत के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर परिसर में मरीजों के बैठने के लिए सीमेंट बेंच लगवाया जिसका अस्पताल में आने वाले मरीजों द्वारा सराहना की जा रही है। वर्तमान प्रशासक ग्राम सभा संग्रामपुर इंद्रभान सिंह ने बताया कि हमारा पंचायत का कार्यकाल सदैव जनहित में रहा है जितने भी विकास कार्य हुए जनता के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।हमने सभी सार्वजनिक स्थलों व जनता के हित को देखते हुए ग्राम पंचायत के सभी स्थानों पर सीमेंट बेंच लगवाए हैं।
