संग्रामपुर: सिक्योरिटी गार्ड के लिए लगा जाॅब कैंप
June 03, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के प्रखंड संग्रामपुर में बुधवार व बृहस्पतिवार को एसआईएस( सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंट सर्विस) में सिक्योरिटी गार्ड भारती के लिए ब्लॉक संग्रामपुर परिसर में जाब कैंप लगाया गया । जाब कैम्प के लेकर पूर्व में जानकारी होने के कारण अभ्यर्थियों की लंबी भीड़ लग गई। अभ्यार्थियों जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड बैंक पासबुक पासपोर्ट साइज फोटो व शिक्षा प्रमाण पत्र के साथ शारीरिक माप करके अभ्यर्थियों का चयन किया गया। पहले दिन की भर्ती प्रक्रिया में 67 अभ्यर्थियों का एस आई एस सिक्योरिटी के लिए चिन्हित किए गए। भर्ती प्रक्रिया में लगे अधिकारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर के नवयुवकों को एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड के लिए आवेदन लिया जा रहा है इसमें आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में लंबाई कम होने के कारण 25 फीसदी अभ्यर्थियों की छटनी हो गई शेष बचे अभ्यर्थियों में 67 अभ्यर्थियों में आज भर्ती प्रक्रिया में चयन किया गया जिन्हें 15500 से 285 00 प्रति माह तक पद और अनुभव के आधार पर वेतन दिया जाएगा उन्होंने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में कम से कम दसवीं पास हुआ 19 से 40 वर्ष के अभ्यर्थियों का ही चयन किया गया है।
