Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः नाबालिग को भगाने का आरोप! 50 हजार नकदी और जेवर लेकर गई किशोरी, तीन पर मुकदमा


अमेठी। एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 1 जून की सुबह करीब 11 बजे उसकी 16 वर्ष 5 माह की बेटी घर से लापता हो गई। महिला का आरोप है कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस घटना में युवक के पिता और एक अन्य व्यक्ति की भी भूमिका बताई गई है। आरोप है कि तीनों ने मिलकर किशोरी को पंजाब मेल एक्सप्रेस (13005) के जरिए प्रदेश से बाहर ले जाने में सहयोग किया।महिला ने बताया कि उसकी बेटी घर से करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, चेन, झुमकी, मंगलसूत्र, पायजेब समेत अन्य आभूषण भी साथ ले गई है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की।महिला के मुताबिक उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में रहता है। आरोपी युवक का परिवार से परिचय था और वह अक्सर घर के आसपास आता-जाता था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने किशोरी को अपने प्रभाव में लिया।कोतवाली प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आनंद, फूलचन्द्र चैहान और सोनू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 87 और 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |