वारिसगंज: गम के साथ याद किये गए इमाम हुसैन
June 26, 2026
वारिसगंज/अमेठी। अमेठी के कटारी गांव में हजरत मुहम्मद साहब के नवासे,इमाम हुसैन और उनके बहत्तर साथियों की कर्बला की जंग में शहादत को नम आंखों से याद किया गया और मातम के रूप में मनाया गया। कटारी गांव में गंगा जमुनी तहजीब के साथ मोहर्रम पर सौहार्द व आपसी भाई चारा की मिसाल कायम करते हुए हिंदू मुस्लिम एकत्र हुए और हिंदुस्तान जिंदाबाद,हिन्दू मुस्लिम एकता जिंदाबाद नारे से कटारी की गलियां गूंज उठीं। उपस्थित जन समुदाय में मो शमीम, सिराज, मो शफीक, इस्लाम, मो रहीश, अनवर हक, लाल मोहम्मद, अमीन, दोस्त मोहम्मद, प्रहलाद, लल्लू, मास्टर सेठ, छोटू आदि बड़ी संख्या में गांव व क्षेत्र वासी मौजूद रहे।
