शाहमऊ: सदियों पुरानी परंपरा कायम, सातवीं को रखा गया ताजिया, दसवीं के दिन किया गया दफन
June 26, 2026
शाहमऊ/अमेठी। क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर सदियों से चली आ रही परंपरा इस वर्ष भी पूरे अकीदत और भाईचारे के साथ निभाई गई जानकारी के अनुसार शाहमऊ में सातवीं के दिन ताजिया रखा गया था, जिसके बाद दसवीं के दिन धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार ताजिया देर शाम कर्बला मे दफन किया गया।बताया जाता है कि यह शाहमऊ क्षेत्र में मोहम्मद अमीन दर्जी के अगुवाई मे वर्षों नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही है। जिसमे राज घराने से कुंवर विक्रम सिंह डीलू भइया, पीर मोहम्मद इबरार अहमद अन्सार अहमद ग्राम प्रधान मोहम्मद अनीश आदि तमाम लोग पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ निभाते चले आ रहे हैं। ताजिया दफन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते और हजरत इमाम हुसैन की शहादत को अन्जुमन याद करते हुए नोहा पढते हुये नम आँखो से देर शाम कर्बला मे दफन करते है। इस दौरान क्षेत्र में गमगीन माहौल के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी लोगों ने मिल-जुलकर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया, जिससे क्षेत्र की पुरानी परंपरा और सामाजिक एकता की झलक दिखाई दी वही स्थानीय पुलिस मोहनगंज सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक्टिव बनी रही।
