Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सीडीओ ने पल्स पोलियो जागरूकता रैली को दिखाई हरी झण्डी! शून्य से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से न छूटे-सीडीओ


प्रतापगढ़। जनपद में 28 जून से प्रारम्भ होने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने जिला महिला चिकित्सालय से जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.एन. प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला चिकित्सालय) डॉ. रमेश पाण्डेय, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम भार्गव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. आर.बी. यादव, नगर खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी महेश कुमार सिंह, एसपीबी कंसल्टेंट मनीष मिश्रा सहित ट्रेनी एएनएम, एनसीसीडी कैडेट तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पल्स पोलियो अभियान के तहत जनपद में कुल 411663 बच्चों को चिन्हित किया गया है। दिनांक 28 जून 2026 को 2,283 पोलियो बूथों के माध्यम से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके पश्चात 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक 1,021 गठित टीमें घर-घर जाकर अभियान से छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य करेंगी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने सभी अभिभावकों, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो बूथ तक अवश्य लाएं और उन्हें पोलियो की दो बूंद पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि “हर बच्चा स्वस्थ एवं सुरक्षित हो, पोलियो मुक्त समाज हमारा संकल्प है।”

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |