Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः एफपीओ, उद्यमी व स्वयं सहायता समूहों मिलेट्स इकाइयों पर मिलेगा अनुदान, करें आवेदन! कृषक निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु करें आनलाइन आवेदन-उप कृषि निदेशक


प्रतापगढ। उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह ने शनिवार को बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के अन्तर्गत खरीफ-2026 में मिलेट्स समस्त फसलो यथा ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो तथा मडुआध्रागी के निःशुल्क मिनीकिट का वितरण कृषि विभाग के पोर्टल पर आनॅलाइन बुकिंग के माध्यम से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जनपद में मिलेट्स उत्पाद लोगो को सुगमता से उपलब्ध कराने हेतु एफ0पी0ओ0ध्उद्यमीध्स्वयं सहायता समूह द्वारा सीडमनी, मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केंद्र तथा मोबाइल आउटलेट एवं मिलेट्स स्टोर की स्थापना पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इच्छुक कृषक निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु तथा इच्छुक एफ0पी0ओ0ध्उद्यमीध्स्वयं सहायता समूह कृषि विभाग अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। कृषक भाई बुकिंग के उपरान्त अपने मोबाइल पर चयन का मैसेज प्राप्त होने के उपरान्त अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार से बीज प्राप्त करने का कष्ट करे। बीज वितरण का कार्य प्रारम्भ है। सीडमनी हेतु एफ0पी0ओ0 कृषि विभाग के पोर्टल पर दिनांक 30 जून 2026 तक तथा मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केंद्र तथा मोबाइल आउटलेट एवं मिलेट्स स्टोर की स्थापना हेतु एफ0पी0ओ0ध्उद्यमीध्स्वयं सहायता समूह कृषि विभाग के पोर्टल पर दिनांक 08 जुलाई 2026 तक अवश्य आवेदन कर अभिलेख उप कृषि निदेशक प्रतापगढ. कार्यालय में उपलब्ध कराने का कष्ट करे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |