Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पति ने पत्नी समेत अपने ससुरलीजनों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज


आलमबाग। कोतवाली इलाके में रहने वाले एक पति ने अपनी पत्नी समेत सास ससुर और सालियों के खिलाफ मारपीट धमकी गाली गलौच का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। आलमबाग के सुजानपुरा में रहने वाले हिमांशु वर्मा के अनुसार उनका विवाह बांदा जनपद की रहने वाली युवती पुष्पांजलि चैरसिया पुत्री मूलचंद चैरसिया से दिसंबर 2024 में हुआ था। शादी के कुछ माह बाद ही उनकी पत्नी अपने पति पर माता पिता से अलग रहने का दबाव बनाने लगी पति ने इंकार किया तो पत्नी के व्यवहार में परिवर्तन आ गया और घर का कोई भी काम नहीं करती थी उल्टे आए दिन मारपीट और झगड़े पर उतारू रहती थी। पति का आरोप है दिसंबर 25 में उन्हें अपनी पत्नी से एक पुत्ररत्न का प्राप्ति हुआ इसके बाद भी उनके पत्नी के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। इस बात को लेकर उन्होंने अपने सास ससुर से शिकायत की लेकिन वह लोग उसे ही गाली देने लगे और उनके माता पिता को गाली दी गई।आरोप है कि दो दिन पूर्व 14 जून को उनके पत्नी अलग रहने की फिर से जिद करने लगी और, जब उन्होंने मना किया तो पत्नी अपनी नाखूनों, लात व घूंसों से हमला कर दिया और अपने माता पिता और बहनों को फोन कर अपने घर बुला लिया। आरोप है कि उनके घर पहुंचे ससुरालियों ने मारपीट कर अपनी पुत्री को साथ में लेकर अपने घर चले गए उनकी पत्नी घर से निकलते वक्त अपने साथ दो लाख रुपए नगद और तीन लाख के जेवर भी ले गई है। पीड़ित पति की नामजद शिकायत पर मंगलवार को आलमबाग पुलिस ने पीड़ित की पत्नी समेत सास ससुर और दो सालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |