लखनऊः महिला ने फंदे से लटक गवाई जान
June 30, 2026
आलमबाग । कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाली महिला ने सोमवार शाम अपने घर मे लगे पंखे के हुक मे दुपट्टे के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली। कृष्णा नगर के एलडीए 2 चैकी इंचार्ज सिद्धी मिश्रा ने बताया थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर डी -1 एलडीए कालोनी मे 43 रश्मि शर्मा पुत्री स्व आदर्श कुमार पत्नी राकेश शर्मा उक्त मकान में अकेली रहती थी। सोमवार शाम महिला ने अपने घर मे लगे पंखे के हुक मे दुपट्टे के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर लिया। जिसे कन्ट्रोल नम्बर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से उतार इलाज के लिए नजदीकी लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। जहाँ जांच के बाद डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। मृतका के पडोसियों के अनुसार मृतका के पति सहित माता पिता का देहांत पहले हो चुका है। मृतका के पास मिले मोबाइल फोन को कब्जे मे लेकर जांच की जा रही है । प्रथम दृष्टया मे आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कारण स्पष्ट हो सकेगा।
.jpg)