Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ का प्रयास, मां ने आरोपी को कमरे में बंद कर किया पुलिस के सुपुर्द


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाली युवती की माँ ने युवक पर रात्रि समय घर मे घुस पुत्री संग छेड़छाड़ का प्रयास करने का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सीपैट चैराहा नई बाजार गली मे रहने वाली युवती की माँ के अनुसार सोमवार 29 जून की रात करीब तीन बजे वह अपनी दोनों बेटियों के साथ घर में सो रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान सीपैट चैराहा निवासी सत्यम पुत्र गिरजा शंकर उनके घर में घुस आया और उनकी करीब सो रही 18 वर्षीय बेटी को पकड़कर गले लगाने के साथ गलत नीयत से उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। वही पीडिता की माँ का कहना था पुत्री के शोर मचाने पर उनकी   नींद खुल गई। जिसपर विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए बोला कि तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे, मैं जो चाहूं वह कर सकता हूं जिसके पश्चात उन्होंने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे पुलिस के सुपुर्द कर नामजद लिखित शिकायत की है । पुलिस के अनुसार पीडित युवती की माँ की नामजद शिकायत पर केस दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |