Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः युवा मंडलों को सशक्त बनाने मे युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण- सागर माहेश्वरी


कन्नौज। इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान मे संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान कलसान) विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम मे युवा मंडल विकास अभियान के अंतर्गत गठित 35 युवा मंडलों के अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्षों ने सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संगठन निर्माण नेतृत्व विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारती संस्कृति युवा मंडल के अध्यक्ष एम.डी.मो मुनब्बर द्वारा किया गया।

अभिभाषण की श्रृंखला मे जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मंडल ग्रामीण क्षेत्रों मे सामाजिक परिवर्तन के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से समाज हित मे अधिकाधिक गतिविधियों के संचालन स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण नशा मुक्ति खेलकूद तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों मे सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित युवा शक्ति किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होती है और युवा मंडलों के माध्यम से युवाओं मे नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना का विकास किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं को माय भारत पोर्टल से जुड़ने तथा भारत सरकार द्वारा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही युवाओं से अपने गांवों एवं समुदायों मे जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन मे सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

समापन अवसर पर माय भारत के स्वयंसेवक विजय एवं अस्मित कटियार की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम मे अखिलेश अभिकांत अजय राजपूत अनुभा प्रांशी सहित अन्य युवा स्वयंसेवक एवं युवा मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत मे आयोजक एम.डी. मो मुनब्बर ने सभी अतिथियों प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए युवा मंडलों से भविष्य मे भी सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों मे सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |