Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: थाना समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त ने सुनी जनसमस्याएं


मिर्जापुर। शनिवार को मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश व पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा के थाना कोतवाली देहात में आमजन की समस्या सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया तथा अधीनस्थों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए, उनके द्वारा सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाए । राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किया जाए तथा शिकायतों का निस्तारण कागजों तक सीमित न हो, शिकायतकर्ता की शिकायत का वास्तविक निस्तारण हो । भूमि विवाद, चकरोड व अवैध कब्जा आदि की शिकायतों का निस्तारण राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करें । संबंधित थाना प्रभारी को असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |