Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही सरकार, शिक्षा व्यवस्था बनी वसूली का तंत्रष्कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला! पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा को लेकर खोला मोर्चा, न्यूरिया में छात्र-युवा अभियान का ऐलान


पीलीभीत। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी छात्र-युवा अभियान के तहत शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की शिक्षा और रोजगार नीतियों पर तीखा हमला बोला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत पाल सिंह चब्बा ने आरोप लगाया कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था युवाओं के सपनों को पूरा करने के बजाय उन्हें मानसिक तनाव, बेरोजगारी और निराशा की ओर धकेल रही है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं के मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक उठा रहे हैं। उनका कहना है कि भारत का हर युवा प्रतिभाशाली है, लेकिन मौजूदा व्यवस्था उसकी प्रतिभा को निखारने के बजाय उसे असफल घोषित करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा दिया और कई छात्र-छात्राओं ने मानसिक तनाव के चलते अपनी जान तक गंवा दी।हरप्रीत पाल सिंह चब्बा ने कहा कि देश की चयन प्रणाली छात्रों के साथ एक क्रूर मजाक बन चुकी है। हजारों छात्रों में से बहुत कम को ही सरकारी सेवाओं या प्रतिष्ठित संस्थानों में अवसर मिल पाता है, जबकि करोड़ों परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भारी खर्च करने को मजबूर हैं। उनका आरोप था कि सरकार शिक्षा पर पर्याप्त बजट खर्च नहीं कर रही, जबकि परिवारों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि देशभर में पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने, भर्तियों में देरी और बढ़ती बेरोजगारी ने युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शिक्षा व्यवस्था को रोजगारपरक और सुलभ बनाने की मांग कर रही है, ताकि मेहनत करने वाले छात्रों को उनका उचित अधिकार और सम्मान मिल सके।प्रेस वार्ता में बताया गया कि रविवार को न्यूरिया नगर में छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं को जोड़कर उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, हरीश मौर्य, मुनेंद्र सक्सेना, सुशील कुमार एडवोकेट, छात्र कांग्रेस अध्यक्ष राजेश वर्मा, नरेश शुक्ला, रवि लोधी, करनजीत सिंह, इरफान, हरिशंकर, कमल कुमार गौड़, आशु पटेल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |