Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः जिलाधिकारी ने टीएचआर प्लान्ट बछन्दामऊ का निरीक्षण कर पुष्टाहार की गुणवत्ता को देखा! परसीपुर में डीएम ने ग्रामीणों से किया संवाद, जनकल्याणकारी योजनाओं की ली जानकारी


प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने विकास खण्ड कुण्डा के ग्राम बछन्दामऊ स्थित सूरज प्रेरणा लघु उद्योग राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) टीएचआर इकाई का निरीक्षण कर तैयार किए जा रहे पुष्टाहार की गुणवत्ता एवं निर्मित प्रक्रिया का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह (ए0ओ0पी0) की महिलाओं द्वारा संचालित इकाई में तैयार किएं जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा उत्पादन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने इकाई में निर्मित किए जा रहे पुष्टाहार के विभिन्न घटकों, उसकी पैकेजिंग, भंडारण व्यवस्था एवं स्वच्छता मानकों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद स्थापित करते हुए उत्पादन प्रक्रिया, कच्चे माल की उपलब्धता, तैयार उत्पाद की गुणवत्ता तथा वितरण व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान महिलाओं ने टीएचआर इकाई के संचालन एवं कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण से जुड़े उत्पादों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तैयार किए जा रहे पुष्टाहार के नमूनों की समय-समय पर प्रयोगशाला से जांच कराई जाए, ताकि निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त उत्पाद लाभार्थियों तक पहुंच सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुण्डा वाचस्पति सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने शिकायत के प्रकरण के सम्बन्ध में विकास खण्ड कुण्डा के ग्राम परसीपुर में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर प्रकरण के निस्तारण हेतु मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी कुण्डा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये एवं ग्रामवासियों से संवाद कर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली एवं फीडबैक प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |