Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बैंड बाजा के साथ बारात लेकर दूल्हन के घर पहुंचा, सात फेरे लेने से पहले दूल्हे की मौत


मोतिहारी के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई। शादी समारोह के दौरान रश्म अदा के दौरान दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। एक ओर जहां बारात में खाने-पीने का प्रोग्राम चल रहा था। वहीं दूसरे ओर मंडप में शादी की रश्में की जा रही थी। दुल्हन के साथ सात फेरे लेने से पहले अचानक दूल्हे की तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मझौलिया थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी 25 वर्षीय शक्तिनाथ शर्मा की बारात मोतिहारी जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चिकनी गांव पहुंची थी। विवाह की रस्में चल रही थीं और दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हुए थे, तभी अचानक दूल्हा की तबियत बिगड़ी और मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बारात दुमधाम से ढोल बाज़ा के साथ लड़की पक्ष के दरबाजा पहुंची। जहां लड़की पक्ष के द्वारा बारात पार्टी का भोज (नास्ता-खाना) का आयोजन के साथ शादी की रस्में मंडप में चल रही थी। तभी अचानक दूल्हे के पेट में तेज दर्द उठा। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए रामगढ़वा बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रक्सौल स्थित एसआरपीएस हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं दूल्हे की रक्सौल एसआरपीएस हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की मौत की जानकारी मिलते ही दूल्हा पक्ष,-दुल्हन पक्ष के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दुल्हन रघुनी कुमारी की मेहंदी सजा धरे की धरे अधूरी रह गई।

मृतक दूल्हा शक्तिनाथ शर्मा तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। हालांकि दूल्हा के माता-पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। दूल्हा का बड़े भाई ही अभिभावक तौर पर उम्मीदों के साथ शादी तय की थी। घटना के बाद मृतक दूल्हा पक्ष के पैतृक गांव भरवलिया में शोक की लहर के साथ चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला बीते गुरुवार की रात की बताई जा रही है। जिस घर में दुल्हन की विदाई की तैयारियां चल रही थीं, वह घर इस खबर से पूरी तरह टूट गया। दुल्हन का भी रो-रोककर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |