Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लियोनल मेसी ने रचा इतिहास, बने सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी


लियोनेल मेसी के ऐतिहासिक प्रदर्शन से अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 का आगाज बड़ी जीत के साथ किया है. पहले मैच में टीम ने अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा, तीनों गोल मेसी ने दागे. वह सयुंक्त रूप से फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. चलिए आपको फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम नहीं है. जानिए लिस्ट में वह किस स्थान पर हैं.

आज हुए मुकाबले में अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया. मुकाबले की बात करें तो मेसी ने कुछ ही मिनटों में गोल दाग दिया था, हालांकि उसे ऑफ साइड करार दिया गया. फिर अल्जीरिया ने भी गोल किया, लेकिन वो भी आउटसाइड था. पहला गोल मेसी ने 17वें मिनट में दागा, इसके बाद उन्होंने दोनों गोल दूसरे हाफ में मारे.

लियोनेल मेसी ने दूसरा गोल 60वें और तीसरा गोल 76वें मिनट में किया. अर्जेंटीना की टीम अल्जीरिया पर पूरी तरह हावी नजर आई. पहली बार है जब मेसी ने फीफा विश्व कप में हैट्रिक लगाई है. ये उनका टूर्नामेंट के इतिहास का 16वां गोल था.

जर्मनी के Miroslav Klose फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी थे, अब लियोनेल मेसी ने उनकी बराबरी कर ली है. अब मेसी टॉप पर अकेले काबिज होने से सिर्फ एक गोल दूर हैं. तीसरे नंबर पर रोनाल्डो हैं, हालांकि ये पुर्तगाल वाले क्रिस्टियानो नहीं बल्कि ब्राजील के दिग्गज रोनाल्डो हैं. उन्होंने 15 गोल दागे थे.

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो लिस्ट में 34वें नंबर पर हैं. उन्होंने फीफा विश्व कप के 22 मैचों में 8 गोल दागे हैं. वह पुर्तगाल के लिए फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. आज रोनाल्डो भी एक्शन में होंगे. पुर्तगाल का पहला मैच आज डीआर कांगो के साथ है, जो भारतीय समयनुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |